दुनिया के सबसे महंगे हैंडबैग्स में शुमार हर्मीस बिर्किन का एक हैंडबैग 1.44 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ है। इस बैग को 'द 2015 हिमालय निलोटिकस क्रोकोडाइल बिर्किन 35' नाम दिया गया है। नीलामी घर 'क्रिस्टी' ने इसकी अनुमानित कीमत 88793 से 114162 डॉलर रखी गई थी।
इस नीलामी के साथ ही यह दुनिया का दूसरा सबसे महंगा हैंडबैग बन गया है। सबसे महंगे
हैंडबैग का रिकॉर्ड भी इसी कंपनी के नाम पर है। 2018 में "द मैट हिमालय निलोटिकस क्रोकोडाइल बिर्किन 35' नाम का हैंडबैग 300322 डॉलर में नीलाम हुआ था। इस नीलामी में 41 देशों से लोगों ने बोली लगाई। इन हैंडबैग्स का नाम अभिनेता और गायक जेन बिर्किन के नाम पर रखा गया है। यह एक ऐसा ब्रांड है,जो हॉलीवुड सेलेब्स के बीच काफी मशहूर है।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments